मस्तूरी

मस्तूरी राशन दुकान से राशन वितरण की मांग….. हितग्राहियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम पंचायत मस्तूरी के हितग्राहियों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पिछले महीने का राशन अब तक वितरित न होने की शिकायत की। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान का संचालन करने वाले व्यक्तियों पर एफआईआर और प्रशासनिक कार्रवाई होने के बाद से ही राशन वितरण बाधित है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि राशन उनका हक है और इसे तत्काल वितरित किया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रशासन जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर राशन वितरण सुनिश्चित कराए, ताकि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष हितग्राही उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि वे कई दिनों से राशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन की इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों को कुछ राहत मिली, लेकिन वे जल्द से जल्द राशन मिलने की उम्मीद में हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल