बिलासपुर

जिला पंचायत भवन में लगी आग मामले में लीपापोती के बाद अब डैमेज कंट्रोल पर जोर

15 करोड़ की फाईल जल कर खाक होने से संबंधित समाचार सही नहीं है

उदय सिंह

जिला पंचायत भवन में लगी भीषण आग के मामले में गठित टीम ने केवल एक दो लोगों से पूछताछ कर ही औपचारिकता पूरी कर ली और इस नतीजे पर पहुंच गए कि एसी स्टार्ट करने के बाद एसी से ही आग भड़की। जिसने जिला पंचायत के एक बड़े हिस्से को खाक कर दिया। इस आगजनी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो चुके हैं जिन्हें वापस तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।
जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल ने जानकारी ली है कि जिला पंचायत कार्यालय भवन बिलासपुर में 24 मई की सुबह आग लगने की घटना में नष्ट हुई नस्तियों की जांच के लिये गठित समिति द्वारा नष्ट हुई नस्तियों को सूचीबद्ध कर सूची आज प्रस्तुत की गई। जिसके अनुसार अधोहस्ताक्षरकर्ता के कक्ष में कुल 85 नग नस्तियां नष्ट हुई है। कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था कि सोशल आॅडिट से संबंधित दस्तावेज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित नस्तियां भी अधोहस्ताक्षरकर्ता के कक्ष में थी। जांच समिति को जांच में सामाजिक अंकेक्षण की कोई नस्ती प्रस्तुत होने का प्रमाण प्राप्त नहीं है और न ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की नस्तियां प्रस्तुत होने के भी प्रमाण नहीं मिले। नष्ट हुई 85 नस्तियों में से 45 नस्तियों की द्वितीय प्रति अब तक तैयार हो चुकी है, जिनमें कार्यवाहियां पूर्ण कर ली गई है। शेष 40 नस्तियां भी शीघ्र तैयार कर ली जायेगी। नष्ट हुई नस्तियों में बाल संरक्षण इकाई की 2, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की 4, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग की 1, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 2, जल संसाधन विभाग की 2, उप संचालक कृषि विभाग की 1, उप संचालक पंचायत की 2, स्वच्छ भारत मिशन की 1, सूचना के अधिकार की अपील से संबंधित 3, स्कूल शिक्षा मद की 2, जिला खनिज न्यास संस्थान से संबंधित 1, शिक्षा संवर्ग से संबंधित 1, स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना की 1, समग्र विकास योजना की 15, शिकायत शाखा से संबंधित 9, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 1, डी.आर.डी.ए.प्रशासन संबंधित 8, शिक्षा स्थापना से संबंधित 6, स्टोर शाखा से संबंधित 3, एन.आर.एल.एम.से संबंधित 1, सांसद आदर्श ग्राम योजना से संबंधित 1, आवक जावक से संबंधित 1, जिला पंचायत विकास निधि से संबंधित 4, जनपद पंचायत विकास निधि से संबंधित 1, बी.आर.जी.एफ. योजना से संबंधित 3, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से संबंधित 8 नस्तियां थी। जिन नस्तियों में किश्तें जारी की जानी थी उनकी संख्या 19 थी जिसमें 67 लाख 89 हजार 124 रूपये की राशि जारी की जानी थी। 15 करोड़ की फाईल जल कर खाक होने से संबंधित समाचार सही नहीं है। भुगतान योग्य 67 लाख 89 हजार 124 रूपये में से 53 लाख 58 हजार 198 रूपये का भुगतान संबंधितों को कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...