तखतपुर

तखतपुर :- भीमपुरी में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष…एक की मौत, आठ के खिलाफ मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

तखतपुर – थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रकरण में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी स्‍वारथ नवरंग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे राम्हेपुर रोड स्थित आंगनबाड़ी के पास उनके भाई छेदी नवरंग के घर के पास शशि नवरंग, राजकुमार नवरंग, सुरेश नवरंग, आकाश नवरंग, विनोद नवरंग, प्रकाश नवरंग, करन नवरंग और पवन नवरंग ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आरोपियों ने छेदी नवरंग और उसके बेटे अर्जुन नवरंग से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए स्वार्थ नवरंग, उसका बेटा धर्मेंद्र, भतीजा आशीष और भाई साधे नवरंग पर भी हमला किया गया। इस हमले में सभी को गंभीर चोटें आईं। घायल साधे नवरंग को इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शशि नवरंग सहित आठ आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 115(2), 190, 191(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...