बिलासपुर

सकरी में ठेकेदार के सुने मकान का टूटा ताला….1 लाख नगद सहित सोने चांदी के जेवर पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत रामालाईफ सिटी में एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी तारन बंजारा, जो कि मकान नंबर B-134, रामालाईफ सिटी सकरी में निवास करते हैं और ठेकेदारी का कार्य करते हैं, उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 मार्च 2025 को दोपहर 2:30 बजे तारन बंजारा अपने परिवार सहित लालपुर स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अगले दिन यानी 5 अप्रैल को सुबह 3:34 बजे उनके पड़ोसी विजय जायसवाल ने कॉल कर बताया कि उनके घर के सामने तीन संदिग्ध लोग खड़े हैं। जब विजय जायसवाल ने बाहर निकलकर देखा, तो वे लोग भाग गए। इसके बाद प्रार्थी सुबह 5 बजे अपने घर लौटे, जहां उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखने पर पाया कि आलमारी का ताला भी टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर उन्होंने पाया कि एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की लुड़की, दो जोड़ी चांदी की पायल, गाड़ी की चाबी, बुफर, सर्च लाइट, कैमरा और एक लाख रुपये नकद समेत कुल करीब 1.5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो चुकी थी।
इस मामले में थाना सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल