मल्हार

मल्हार मंडल में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस….संघर्ष और पार्टी सिद्धांतों पर डाला गया प्रकाश,

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 05 स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू एवं अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर ‘भारत माता की जय’ के जयकारों के साथ की गई। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया।

स्वागत के पश्चात मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने स्थापना दिवस की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए जनसंघ की स्थापना से लेकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तक के संघर्षों, कार्ययोजनाओं एवं पार्टी के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थितजनों को दी।

मुख्य अतिथि राजकुमार साहू ने जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्यों के संघर्ष, बलिदान और विचारधारा को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त, अजा मोर्चा अध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, पार्षद कमलेश सिंह, प्रमोद थवाईत, आशुतोष वर्मा, मिथुन यादव, रामफल कांत, रमेश यादव, मिलु राम कैवर्त,

राजकुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, समशेर सिंह, राकेश सिंह, रविशंकर सिंह, बालमुकुंद वैष्णव, दीपक गुप्ता, श्याम घोष, प्रेमलाल जायसवाल, पंकज जय प्रकाश सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...