बिलासपुर

बाईपास ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिवारी पारा सैदा ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम भाडम निवासी चेतन सिंह सिंगौर उम्र लगभग 35 वर्ष की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब चेतन सिंह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 U 8117 से किसी काम से निकले थे।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लमेर निवासी लक्ष्मण रजक ने चेतन के छोटे भाई देवेंद्र सिंह सिंगौर को फोन कर हादसे की जानकारी दी। लक्ष्मण ने बताया कि चेतन सिंगौर तिवारी पारा सैदा ओवरब्रिज के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए थे और उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। सिर, नाक और दोनों पैरों में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही देवेंद्र अपने अन्य परिजनों रवि, सुरेश और रमेश के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से चेतन को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि अज्ञात वाहन चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चलाते हुए चेतन को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस ने देवेंद्र सिंगौर की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ...