क्राइमबिलासपुर

जब चोरी करने घर में घुसे चोर हो गए सीसीटीवी में कैद, तो फिर सबूत मिटाने पूरे घर में लगा दिया आग

उदय सिंह

बिलासपुर में मकानों को सुना छोड़ना किसी भी सूरत में निरापद नहीं रह गया है । सूने मकान पर चोरों का धावा तो आम बात हो चुकी है लेकिन ऐसा शायद कभी किसी ने सुना नहीं है कि जब चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने गुस्से में पूरे घर में ही आग लगा दी हो। ऐसा ही कुछ हुआ मंगला के अभिषेक विहार फेस टू में। जहां रहने वाले सीएसईबी के बिजली ठेकेदार दिलीप कुमार राय शुक्रवार को लेबर पेमेंट करने मरवाही गए हुए थे।

इस दौरान उनका परिवार भी राजनगर गया हुआ था ।जिस कारण घर पूरी तरह सुना था। इसी बीच कुछ चोर घर में घुस आए । इससे पहले कि वे चोरी की घटना को अंजाम दे पाते उनकी निगाह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। वे समझ गए गए कि सभी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। इसलिए अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने चोरी का इरादा छोड़ सबूत मिटाने पर जोर दिया और सीसीटीवी कैमरे को नष्ट करने के लिए घर में आग लगा दी ।उनकी इस हरकत से घर में क़रीब 10 लाख रुपए के फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए। इतना सब कुछ होने के बाद भी चोर पूरी तरह सबूत मिटाने में कामयाब नहीं हो पाए। इस आगजनी में कैमरे तो जलकर बर्बाद हो गए लेकिन चोरों के हाथ वह डीवीआर नहीं लगा जिसमें वीडियो रिकॉर्ड हुआ करता है। घर लौटने पर बिजली ठेकेदार दिलीप कुमार राय को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सीसीटीवी के फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाशना शुरू कर दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कलीम खान जल्द ही चोरों को दबोचने का दावा कर रहे हैं।आजकल चोरों के हौसले आसमान छूने लगे हैं। पहले ऐसा होता था कि चोरी करने घुसे चोर खटका होने पर भाग खड़े होते थे या फिर खुद के पकड़े जाने के डर से दुम दबाकर भाग लेते थे, लेकिन अब तो हाईटेक सीसीटीवी कैमरा देख चोर अपना आपा खो रहे हैं और सबूत मिटाने के नाम पर वे घरों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं ।शायद चोर ,चोरी भी करते तो भी ठेकेदार को इतना भारी नुकसान नहीं पहुंचाते, जितना कि उन्होंने आगजनी कर पहुंचाई है।

error: Content is protected !!
Letest
मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी