बिलासपुर

स्कूली बच्चों की सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… खरीददार सहित 8 सायकल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते एक पखवाड़े से रेल्वे एनईआई ग्राउंड से हो रहे सायकल चोरी के मामले में तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सायकल चोर के साथ दो खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा के क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे एनईआई ग्राउंड में लगातार खेलने आने वालो स्कूली बच्चों के मंहगी रेंजर सायकल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर तोरवा पुलिस ने मामले की जॉच शुरू की इसी दौरान ग्राउंड के पास ग्राम गोशलपुर जबलपुर निवासी दीपक कुमार गोड संदिग्ध रुप में घूमते हुए मिला। जिसपर पुलिस ने संदेह के आधार पर दीपक कुमार गोड से पूछताछ की। इस बीच आरोपी दीपक ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने बताया की वह मध्य प्रदेश से ट्रेन पर बिलासपुर आता था और रेलवे ग्राउंड में रैकी कर सायकलो को चोरी कर सस्ते दामों में बेच देता था।

पुलिस से बचने आरोपी चोरी की सायकल को स्टैंड में रखता था। शायद यही वजह थी की पुलिस को काफी समय तक इसकी भनक नहीं लग सकी। यही नहीं आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने दो खरीदार को गिरफ्तार किया है। जिनमे ग्रांम पोडी निवासी अतुल कौशिक और सकरी निवासी अजय कुमार केवट शामिल है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 8 सायकल बरामद की है। जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी फैजुल होदा साह प्र.आर.- अशोक कश्यप, शेरसिंह पेंद्रा आरक्षक – विजय पांडेय, सुनील सिंह, अनूप किंडो, लक्ष्मी कश्यप, विवेक चंदेल, मनोज बरेठ, यशपाल टंडन, नरेन्द्र मार्को, रामचंद्र ध्रुव का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...