कोरबा

कोरबा वृत्त के विद्युत उपकेंद्र पहुँचे ईडी…. संचालित व्यवस्था और कार्यो का किया निरीक्षण

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – शुक्रवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल कोरबा दौरे पर थे। जहां वह कोरबा वृत्त अंतर्गत उपसंभाग कार्यालय एवं 33/11 केव्ही उपकेन्द्र दीपका का निरीक्षण किया। कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने उपसंभाग कार्यालय तथा 33/11 केव्ही उपकेन्द्र दीपका के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उपकेन्द्र के रख-रखाव, फेल ट्रांसफार्मर की वापसी, खराब व बंद मीटर के बदले नए मीटर प्राप्त करने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जांच व मीटर रीडिंग एवं उनके बिलिंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। श्री पटेल द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं के विरूद्ध वसूली अभियान की कार्यवाही तेज करते हुए उनके कनेक्शन विच्छेद करने को कहा। साथ ही क्षेत्र के विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान अति.मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप, कार्यपालन अभियंता बी.बी.नेताम, सहायक अभियंता सत्येन्द्र दिवाकर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,