बिलासपुर

सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 दिन में आगजनी के आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र के अटल आवास बहतराई में हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना दिनांक 22 अप्रैल 2025 की है, जब देर रात लगभग 2:30 बजे प्रार्थी अनिल दास मानिकपुरी की स्कूटी एवं अन्य पड़ोसियों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई थी। पड़ोसी घनश्याम शर्मा द्वारा आग की सूचना देने पर पीड़ित बाहर आया तो देखा कि सीढ़ी के नीचे खड़ी स्कूटी व मोटरसाइकिलें जल रही थीं। साथ ही पास के बिजली मीटर व अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुँचा था। आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि समीर महरोलिया 19 वर्ष और सन्नी निषाद 37 वर्ष निवासी निखिल आश्रम, अटल आवास, बहतराई ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि छत पर शराब पीने से मना करने की बात पर नाराज़ होकर उन्होंने गुस्से में यह कृत्य किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह...