जांजगीर चाँपा

बारात में नाचने के दौरान हुई थी युवक की हत्या …. दो फरार आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – चांपा के ज्ञान गंगा स्कूल के पास शादी समारोह के दौरान हुई युवक रामधन पटेल की हत्या के मामले में चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, वहीं दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी सोम उर्फ सुशांत यादव (निवासी पुराना कॉलेज के पास, चांपा) और दुर्गेश उर्फ दादू (निवासी कंवरपारा, वार्ड क्रमांक 3, चांपा) ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया है। घटना 16 फरवरी को मोहन केवट की बारात के दौरान हुई थी। नाचने के विवाद में मनोज उर्फ गोलू मांझी और उसके साथियों ने रामधन पटेल व साहिल पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामधन की इलाज के दौरान 18 फरवरी को रायपुर में मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप व एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बीएस लकड़ा, एएसआई अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र टंडन, प्रकाश राठौर और आरक्षक माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...