तखतपुर

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या…विवाद के बाद घटी घटना, पति ने थाने पहुँचकर किया सरेंडर

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते पति ने पत्नी को टंगिया मारकर हत्या कर खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जरहागांव थाना अन्तर्गत श्रीराम उर्फ भोला यादव पिता स्व मिलन यादव ग्राम तराईगांव निवासी थाना जरहागांव पहुंचकर बताया कि आज सुबह 17 जून को वह चरित्र शंका पर अपनी पत्नी जानकी बाई की टंगीया और बसुला से मार कर हत्या कर दिया है। सूचना से पुलिस अधीक्षक मुंगेली को अवगत करा कर निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी भुपेंन्द्र चंन्द्रा हमराह स्टाफ के तत्काल ग्राम तराईगांव ( ठकुरीकापा ) पहुंचें जहां मृतका जानकी बाई पति श्रीराम उर्फ भोला यादव का शव घर के बरामदे में ही चादर से ढका हुआ रखा था । मृतका के भाई रामेश्वर यादव के द्वारा बताया गया की घटना के सूचना मिलने पर वह अपनी बहन जानकी बाइ के घर पहुंचा जहां जानकी बाई बेहोशी के हालत में तड़प रही थी जिसे 108 एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज हेतु तखतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र ले गये थे जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित करने पर वापस लेकर आये है । आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया की उसकी पत्नी चरित्रहीन थी जिसे वह कई बार अच्छे से रहने बोल चुका था लेकिन वह नही मान रही थी । आज प्रातः करीबन 05.00 बजे इसी बात पर आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया । जिसके बाद आरोपी ने घर में रखे हुए टंगीये एवं बसुले से मार कर जानकी बाई की हत्या कर दी और सूचना देने थाना पहुंच गया । तत्पश्चात मौके पर पुलिस ने मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मुंगेली भेजा गया तथा आरोपी के कथन के आधार पर वारदात में प्रयुक्त टंगीये एवं बसुले को जप्त कर आरोपी श्रीराम उर्फ भोला यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,