मस्तूरी

मस्तूरी एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा ने कार्यभार संभाला… पहले दिन पहुँचे माँ डिडनेश्वरी के दर्शन करने, कहा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन पहली प्राथमिकता

हरिशंकर पांडेय

मस्तुरी – जिले में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद मस्तूरी के नए एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा ने शुक्रवार को प्रभार ले लिया है। प्रभार लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले मल्हार के प्रसिद्ध माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनिल कैवर्त ने उनका स्वागत कर मंदिर ट्रस्ट से सम्बंधित जानकारी दी। एसडीएम श्री वर्मा ने मस्तूरी एसडीएम के रूप में प्रभार लेने के बाद कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी कि शासन के योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कराना व लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाना होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यो को भी उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सम्पन्न कराएंगे साथ ही एसडीएम कार्यालय के पेंडिंग कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री वर्मा से पहले महेश शर्मा ने 9 माह मस्तूरी एसडीएम के रूप में काम किया उनका स्थानांतरण बिलासपुर में निर्वाचन कार्य के लिए हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा