बिलासपुर

हाइवे पर डीजल चोर सक्रिय….सफेद स्कॉर्पियो सवार अज्ञात चोरों ने फिर एक टैंकर से 350 लीटर डीजल की चोरी को दिया अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरी स्थित आरवी पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक टैंकर से अज्ञात चोरों ने बीती रात डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ड्रायवरी का कार्य करने वाले प्रार्थी शेख कलिमुद्दीन, निवासी ग्राम पचेडा, थाना विधानसभा, जिला रायपुर ने कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 12 मई 2025 को वह टैंकर क्रमांक CG04PT8504 में पेट्रोल-डीजल लोड कर रायपुर मंदिर हसौद से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। रात्रि में उन्होंने अपनी गाड़ी गतौरी स्थित आरवी पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कर दी और वहीं गाड़ी में सो गए।

सुबह करीब 4 बजे पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी उन्हें जगाने आया और बताया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में कुछ संदिग्ध लोग आए थे। उन्होंने टैंकर के दरवाजे को रस्सी से बांधकर बंद किया और फिर सब्बल की मदद से गाड़ी के सर्विस टंकी का लॉक तोड़कर उसमें से डीजल निकाल लिया। प्रार्थी ने जब गाड़ी का सर्विस टंकी चेक किया तो उसमें से करीब 350 लीटर डीजल, जिसकी कीमत लगभग 32,000 रुपये बताई गई है, गायब मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हाइवे में लगातार हो रही डीजल चोरी की घटनाओं से ट्रक चालकों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...