मस्तूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ग्राम ओखर (मस्तूरी) में आगमन प्रस्तावित.. सुशासन तिहार को लेकर आमजन में उत्साह,

उदय सिंह

मस्तूरी – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 मई की दोपहर 2 बजे ग्राम ओखर में सुशासन तिहार समाधान तिहार 2025 के अंतर्गत जनसमूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ समिति के सदस्य तथा भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे, लाभार्थियों से संवाद करेंगे तथा स्थानीय मुद्दों पर त्वरित निर्देश देने की संभावना है।

साथ ही, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगे इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह कार्यक्रम न केवल एक राजनीतिक पहल है बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का सार्थक प्रयास भी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल