बिलासपुर

डिप्टी सीएम अरूण साव बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे 21 करोड़ से अधिक 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन…मिलेगी बड़ी सौगात

रमेश राजपूत

बिलासपुर– बेलतरा विधानसभा के लिए 16 मई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों को 21 करोड़ 25 लाख 49 हजार की लागत से 44 बहुमूल्य विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से मिलने जा रही इन कार्यों का उप मुख्यमंत्री अरूण साव भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोंदईया में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत 44 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। विकास कार्यों में प्रमुख रूप से गोंदईया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के 1 करोड़ 69 लाख 63 हजार की लागत से डाईक निर्माण,लगरा में 2 करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकट प्रोटक्शन वाल का निर्माण शामिल है। इसके अलावा बेलतरा,सेदरी,सेमरताल,नगोई, लखराम,लिम्हा,बांका, चोरहादेवरी,नेवसा,पौंसरा, गढ़वट,बैमा,बिजौर,बैमा,कोनी,खैरखुंडी करमा,भरवाडीह,मदनपुर, रानीगांव,रमदेई,सेलर,डंगनिया,नगोई, बहतराई में विभिन्न विभागों के सीसी सड़क,सामुदायिक भवन, स्कूलों में कक्षा निर्माण समेत विभिन्न कार्य शामिल है जिसकी कुल लागत 21 करोड़ 25 लाख 49 हजार रूपये है। इन कार्यों के होने से बेलतरा विधानसभा में ना सिर्फ सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क और छात्रों उन्नत सुविधाएं भी मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...