बिलासपुर

सेंट्रल जेल में बन्द मस्तूरी क्षेत्र के युवक की संदिग्ध मौत… परिजनों ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल,

उदय सिंह

बिलासपुर – सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के बिनैका गांव निवासी कन्हैया सोनी उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है, जिसे दो महीने पूर्व एक मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई, लेकिन परिजन इसे सामान्य मौत नहीं मान रहे हैं। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार वालों का कहना है कि जेल भेजे जाने के बाद बीते शुक्रवार तक कन्हैया पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत की सूचना पर वे विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। मृतक के चाचा अशोक कुमार सोनी ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से न तो उन्हें समय पर सूचना दी गई और न ही किसी तरह की स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में कन्हैया के साथ कुछ गलत हुआ है, जिसे छिपाया जा रहा है। वहीं, मृतक के पड़ोसी ओम प्रकाश टंडन ने भी प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित इलाज दिया जाता, तो शायद कन्हैया की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने यह भी मांग की है कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कन्हैया की मौत किन हालात में हुई। परिजनों का कहना है कि अगर सब कुछ सही है, तो फिर सीसीटीवी फुटेज दिखाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
फिलहाल, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिजन इसे उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच का विषय मानते हैं। उन्होंने मामले को लेकर शासन-प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला न केवल जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि विचाराधीन बंदियों के साथ जेल में कैसा व्यवहार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या सच सामने आता है और मृतक के परिजनों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे...