मस्तूरी

सुशासन तिहार:- जोंधरा में आयोजित हुआ समाधान शिविर…… 4723 हितग्राही हुए लाभान्वित,

उदय सिंह

मस्तूरी – सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत जोंधरा में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 4723 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस शिविर में कुल 4875 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4723 का निराकरण किया गया, जबकि 152 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।

समाधान शिविर में जोंधरा, चिस्दा, भिलौनी, शिव टिकारी, गोपालपुर, परसोडी़, कुकुदी कला, भड़कुंडा एवं चिल्हाटी समेत 9 ग्राम पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जिला पंचायत प्रतिनिधि खिलावन पटेल,

जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि उतरा कुमार रात्रे,जनपद सभापति सरिता नायक, मंडल अध्यक्ष सीमा साहू, रंजीत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नायक, सरपंच सुमारु केंवट और उपसरपंच रामखिलावन तिवारी समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रवेश पैकरा, सीईओ जे.आर. भगत, तहसीलदार प्रकाश साहू, नायब तहसीलदार अप्रतिम पांडे और पूनम कनौजे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में आमजन ने शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाया और समस्याओं के त्वरित निराकरण पर संतोष व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल