बिलासपुर

नाउम्मीदी में डूबकर एक माँ ने मौत को लगाया गले, बीमार बच्चे के लिए कुछ न कर पाने से हो रही थी आहत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे आज शाम एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है, घटना शाम करीबन 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला कोतमा की निवासी थी, महिला का नाम सुष्मिता सिंह पति आशीष सिंह है, जो एसईसीएल कर्मचारी है, महिला अपने चार साल के बेटे का इलाज अपोलो अस्पताल में करा रही थी।

बच्चे की स्थिति बहुत ही नाजुक थी और डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। इस सदमे को मृतिका बर्दास्त नही कर पाई और उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे आज शाम लगभग 4 बजे ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, वही लाश मिलने की सूचना मिलते ही रेलवे के साथ ही सिविल लाइन और सकरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...