बिलासपुर

लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित…जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत पर की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भाडम के सचिव सत्यनारायण साहू को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने व सरकारी कामों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया गया है। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किए है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भाड़म जनपद पंचायत तखतपुर में सत्यनारायण साहू, पंचायत सचिव द्वारा शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे राशन कार्ड वितरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन व वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने तथा छ ग पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (ख) नैतिक कदाचार किये जाने पर सत्यनारायण साहू पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत भाड़म को तत्काल प्रभार से निलंबित किया जाता है। ग्राम पंचायत भाड़म का अतिरिक्त प्रभार अश्वनी लहरे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पर्थरा जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा जाता है। निलंबन अवधि में सत्यनारायण साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित किया जाता है तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल...