मल्हार

जनसमस्याओं के निराकरण और मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा सुशासन तिहार, रंजीत सिंह

उदय सिंह

मल्हार- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। भाजपा मंडल मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल जनता और सरकार के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी साबित हो रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की संवेदन शीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को नया आयाम मिल रहा है। यह आयोजन शासन को जनता के द्वार तक ले जाने की एक सफल कोशिश है, जिसे आम लोगों का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। तहसील पचपेड़ी में आयोजित समाधान शिविर ने जन समाधान के मूल सिद्धांतों को साकार किया है। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और मांगों का त्वरित निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के आवेदनों का तत्काल समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की गई। शिविर में राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास, वन, स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि, शिक्षा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान शिविर में लोगों के राशन कार्ड, पेंशन, पानी, पीएम आवास, कृषि विभाग, चिकित्सा सुविधा और भूमि विवाद जैसे मुद्दों को प्रमुखता से निपटान किया गया।
इस समाधान शिविर में पचपेडी,ध्रुर्वाकारी,बिनौरी, नेवारी, रैलहा,पताईडीह, धनगंवा, सुकूलकारी, केवतरा के मांग एवं शिकायत के आवेदन प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया है।योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक सूक्ष्म पोषक तत्व वितरण, पंचायत विभाग द्वारा लोगों को शौचालय स्वीकृति, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड राजस्व विभाग रीड पुस्तिका वितरण महिला स्व समूह को चेक वितरण सहित लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। इस दौरान मस्तूरी एसडीएम जनपद सीईओ पचपेड़ी तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित स्थानीय जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...