बिलासपुर

सिम्स में अब व्यवस्था की निगरानी के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त….मरीजों का हो उचित उपचार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – संभाग के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल सिम्स में प्रशासनिक दृष्टिकोण के बाद अब राजनीतिक तौर पर भी कसावट लाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर अहम निर्णय लिया गया है जहां अंचल के मरीजों के हित के मध्य नजर भाजपा नेता वीरेंद्र चौधरी को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और तात्कालिक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने स्वास्थ्य प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। नगर विधायक के पहल के बाद डीन ने एक शासकीय परिपत्र जारी कर दिया है। जिसपर स्वास्थ्य प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी ने सिम्स पहुंच सिम्स के डीन रमणेश् मूर्ति के कक्ष पहुँच कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विनोद सोनी सभापति नगर निगम बिलासपुर, बंधुमौर्य पार्षद एवं एमआईसी मेंबर, अरविंद बोलर पूर्व मंडल अध्यक्ष, असलम मेमन, अमित मिश्रा, गोवर्धन, अमर दीप बोलर, सुनील विश्वकर्मा ,

रवि मोहर, रामेश्वर भोई, योगेश बोले, बल्लू हरियानवी ,कान्हा सोनी आदि भाजपा नेता व पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे। आपको बता दे कि वीरेंद्र चौधरी पूर्व में भी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे अमर अग्रवाल के प्रतिनिधि बतोर कार्य कर चुके हैं। सिम्स में इनकी बैठने की ब्यवस्था भी करने अधिष्ठाता रमणेश मूर्ति ने आदेश विभाग को जारी किया है। बताया जा रहा है। कि वीरेंद्र चौधरी आज से सिम्स के विभिन्न स्वास्थ्य संम्बंधित बैठकों मे भी हिस्सा लिया करेंगे। ताकि हॉस्पिटल में मरीजों के लिए उचित व्यवस्था हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...