बिलासपुर

बिलासपुर- रायपुर हाइवे पर राहगीरों से लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…. 5 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास राहगीरों व ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई दिनांक 23 मई 2025 को भोजपुरी टोलप्लाजा के पास लूटपाट की सूचना पर की गई। प्रार्थियों की शिकायत पर तत्काल अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 309(4) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 129/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी. आर. टण्डन के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें लोमश वर्मा उर्फ पिंटू 21 वर्ष, श्रवण कुमार वर्मा 21 वर्ष, दीपक वर्मा 21 वर्ष, अरुण वर्मा 18 वर्ष एवं सूरज वर्मा 18 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी नवागढ़ थाना क्षेत्र जिला बेमेतरा के निवासी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल सीजी 22 एएफ 2885 और सीजी 25 जे 0691, लूट की राशि ₹5000, एक मोबाइल फोन, ईयरफोन तथा एक चापड़नुमा हथियार बरामद किया गया है, जिसका उपयोग धमकाने के लिए किया जाता था। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस मामले में एक अन्य आरोपी संतोष साहू फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश पासवान, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह तथा पुलिस बल के अन्य जवानों – प्र.आर. भुवनेश्वर मरावी, आर. सूरज कुर्रे, आर. अरविंद शर्मा, आर. जोहन टोप्पो, आर. जितेंद्र जगत और आर. मुकेश दिव्य का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर टीम की सराहना करते हुए आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...