रायगढ़

अमानत में खयानत:- प्लांट से ट्रक में माल लोड कर निकला चालक हुआ फरार…39 लाख की संपत्ति पुलिस ने की जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सिंघल स्टील एंड पावर प्रा.लि., तराईमाल में लाखो रुपए के समान को अमानत में खयानत करने वाले चार आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने ट्रक और 30 टन एचबी वायर समेत ₹39.5 लाख की संपत्ति जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार
20 मई को सिंघल स्टील एंड पावर प्रा.लि., तराईमाल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी धृति सुन्दर बेहरा (49 वर्ष) ने पूंजीपथरा थाना में शिकायत दी थी कि उनके प्लांट से रायपुर भेजे गए 30.270 मीट्रिक टन एचबी वायर को ट्रक चालक ने गंतव्य तक नहीं पहुंचाया और संपर्क से बाहर हो गया। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर जय अंबे फ्रेट कैरियर के कर्मचारी संदीप कुमार सिंह द्वारा भेजे गए ट्रक क्रमांक JH10BX4366 का चालक राकेश कुमार माल लेकर 4 मई को प्लांट से रवाना हुआ था, लेकिन 5 मई सुबह तक माल रायपुर नहीं पहुंचा। ट्रक चालक का मोबाइल बंद मिला और रायपुर स्थित रिसीवर ने भी माल की डिलीवरी से इनकार किया, जिससे धोखाधड़ी की आशंका पुख्ता हो गई। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत पूंजीपथरा थाने में दर्ज कराई है। मामले में साइबर सेल से ट्रक चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन मंगाई गई। मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस टीम को लोहरदगा, झारखंड भेजा गया। जहा मुख्य आरोपी इरसाद अंसारी उर्फ सोनू को पकड़ गया। जहा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है और झारखंड अपने परिचितों समीर खान, वाहीद अंसारी, इमरान अंसारी और कादिर उर्फ छोटू के साथ मिलकर रायगढ़ से माल हड़पने की योजना बनाई थी। उन्होंने रायगढ़ पहुंचकर एक ट्रक (CG14MF9044) पर फर्जी नंबर प्लेट JH10BX4366 लगाकर, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लांट से 16.58 लाख रुपये का माल उठाया और उसे रायपुर के बजाय लोहरदगा ले गए। वहां माल को चतरा के एक गोदाम में उतारा गया। वायर को 22 रुपये प्रति किलो में बेचने की डील मोहम्मद तस्लीम के माध्यम से तय की गई थी, और तौहीद खान ने मनोज कुमार को गोदाम का एग्रीमेंट हस्तांतरित किया। आरोपी इरसाद अंसारी उर्फ सोनू ने ही ट्रांसपोर्टर जय अंबे फ्रेट कैरियर के कर्मचारी संदीप कुमार सिंह को अपना नाम राकेश कुमार बताया था। पुलिस ने आरोपी इरसाद के मेमोरेंडम पर चतरा स्थित मनोज कुमार के गोदाम से 20 टन एचबी वायर (मूल्य 11 लाख रुपये) और 10 टन तैयार कील (मूल्य 5.5 लाख रुपये) जब्त की। इमरान अंसारी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त 14 चक्का ट्रक जब्त किया गया। आपको बता दे की इस जालसाजी में इरसाद अंसारी उर्फ सोनू, इमरान अंसारी, वाहीद अंसारी और तौहीद खान को गिरफ्तार कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने संबंधी धारा 338, 336(3) और संगठित अपराध की धारा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मोहम्मद तस्लीम, समीर खान और कादिर उर्फ छोटू अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है इरशाद पर कुनकुरी (छग), इमरान पर गुमला (झारखंड) और वाहीद पर रांची में पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,