जांजगीर चाँपा

बच्चों को पीटने पर परिजनों ने किया विरोध…आरोपी ने लकड़ी के बत्ते से हमला कर की हत्या,

विजय तिवारी

जांजगीर-चाम्पा – सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद में हुए हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। घटना 22 मई की शाम की है, जब आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष अपने घर के सामने बाजा बजा रहा था। इसी दौरान मृतक मनहरण धीरही के छोटे भाई के बच्चे बाजा छूने लगे, जिससे नाराज होकर रमेश ने बच्चों को डांटते हुए थप्पड़ मार दिया। बच्चों द्वारा यह बात अपने परिजनों को बताने पर मनहरण धीरही उम्र 48 वर्ष ने रमेश से पूछताछ की और वहां से वापस चला गया। कुछ देर बाद, शाम करीब 6:30 बजे रमेश कुमार सूर्यवंशी ने लकड़ी का फट्टा लेकर पीछे से मनहरण के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले के बाद मनहरण जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसे पैरों से भी मारा और मौके से फरार हो गया।

परिजनों द्वारा डायल-112 को सूचना दी गई और गंभीर रूप से घायल मनहरण को चाम्पा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बिलासपुर स्थित वंदना अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 24 मई की सुबह 4:00 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सारागांव पुलिस ने हत्या के आरोप में भा.दं.वि. की धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 72/2025 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व डीएसपी श्रीमती ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 24 मई को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...