मल्हार

मल्हार:- सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला…. दो आरोपियो के खिलाफ़ मामला दर्ज

उदय सिंह

मल्हार – थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह में गांव के ही पूर्व सरपंच और वर्तमान में सरपंच प्रतिनिधि संतोष पाटले पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 24 मई 2025 की रात की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच प्रतिनिधि संतोष पाटले शनिवार रात करीब 8:45 बजे अपने गांव विद्याडीह स्थित शिव किराना दुकान के पास ईश कुमार पात्रे के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के दो युवक, जगमोहन गेंदले और उमेश गेंदले, वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते संतोष पाटले को अश्लील गालियां देने लगे।

जिसको गाली देने से मना करने पर दोनों ने मिलकर सरपंच प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। संतोष पाटले की रिपोर्ट के मुताबिक, उमेश गेंदले ने उन्हें हाथ-मुक्कों से मारा, जबकि जगमोहन ने ईंट से हमला किया, जिससे उन्हें माथे के दाहिने हिस्से, बाएं भुजा और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जगमोहन गेंदले और उमेश गेंदले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2)-BNS 296-BNS 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान में पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...