मस्तूरी

मस्तूरी:- दुकानदार और परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस ने हथियार किया जब्त,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा निवासी शिव खाण्डे 28 वर्ष को पुराने रंजिश के चलते लोहे की पट्टीनुमा रॉड से जानलेवा हमला करने के आरोप में मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने भाई सुमेन्द्र खाण्डे के साथ मिलकर 22 मई को शशिकांत 20 वर्ष पर हमला किया था। घटना के दिन शशिकांत अपने पिता संतोष कांत के साथ दुकान में मौजूद था। दोपहर करीब 4 बजे नशे की हालत में आए सुमेन्द्र ने दुकान से पानी पाउच खरीदा और बिना पैसे दिए सिर पर डालने लगा।

विरोध करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर वह चला गया। शाम करीब 6.30 बजे वह अपने भाई शिव खाण्डे को लेकर लौटा और दोनों ने मिलकर शशिकांत को जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान शिव खाण्डे ने लोहे की पट्टीनुमा रॉड से शशिकांत के सिर पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। बचाव करने आए शशिकांत के पिता, मां और चाचा पर भी हमला किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी पुलिस ने आरोपी शिव खाण्डे को उसके घर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त कर ली है।

आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिशचन्द्र टाण्डेकर, उपनिरीक्षक सुजान जगत एवं आरक्षक देव सहाय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल