मस्तूरी

मस्तूरी:- स्कार्पियो स्लीप होने की बात पर तीन लोगों ने पुलिस आरक्षक से की मारपीट….मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम जयराम नगर में सड़क पर रखी रेत के कारण स्कार्पियो वाहन फिसलने की बात पर तीन युवकों ने एक पुलिस आरक्षक से मारपीट कर दी। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और आरक्षक को चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिलीं जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिला गरियाबंद के थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक मनोज रात्रे विशेष अवकाश पर अपने गृह ग्राम खोखरा जांजगीर-चांपा आए हुए हैं। 25 मई की शाम वह अपने साथी अजय कुमार सूर्यवंशी के साथ स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 CA 0635 लेने जयरामनगर गए थे। वाहन लेकर जब वे अपने मामा हरिशंकर के घर से लौट रहे थे, तभी सीसी रोड पर नरोत्तम आजाद के घर के सामने रखी रेत के कारण वाहन फिसल गया। इसी बात को लेकर नरोत्तम आजाद, बंटी सोनवानी और अमन मिरी ने उन्हें गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरक्षक मनोज को चेहरे पर चोटें आईं और उनकी शर्ट भी फट गई। साथ ही, आरोपियों ने स्कार्पियो के पिछले कांच को भी तोड़ दिया। प्रार्थी की शिकायत पर थाना मस्तूरी पुलिस ने नरोत्तम आजाद, बंटी सोनवानी और अमन मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल