बिलासपुर

भारत श्रीलंका क्रिकेट मैच में लगा रहा था सट्टे का दांव…पुलिस ने दबिश देकर तीन खाईवालों को पकड़ा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-एशिया कप को लेकर सट्टा बाजार में दाव लगाने का सिलसिला शहर में जोरो पर है। एशिया कप को लेकर इनादिनो शहर में बड़े खाईवाल सक्रिय होकर ऑनलाइन सट्टे का बड़ा कारोबार चला रहे है। हालांकि पुलिस इन्हें पकड़ने बीच बीच मे खानापूर्ति कार्यवाही जरूर करती है,लेकिन बड़ी धाराओं के तहत इनपर कार्यवाही ना हो पाने कि वजह से थाने से ही फिर से छूटकर यह खाईवाल सट्टे का कारोबार शुरू कर देते है। कुल मिलाकर यह कह सकते है कि इन खाईवालों का थाना आना जाना लगा रहता है,इसी तरह मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस द्वारा महाराणा प्रताप चौक के पास दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। जहां मौके पर एशिया कप क्रिकेट भारत श्रीलंका के विरुद्ध क्रिकेट सट्टा खिला रहे अवन्ती विहार रायपुर निवासी मंदिम,आमापारा रायपुर निवासी मनजीत सिंह और फौज अली को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 3 नग मोबाइल, नगदी रकम 7500 रुपए मोबाइल में लाखों का सट्टा पट्टी लिखा हुआ जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू टीम के समन्वित प्रयास से सिविललाइन पुलिस द्वारा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल