बिलासपुर

अब मंगलवार को होगी कलेक्टर जनदर्शन और टीएल बैठक… सोमवार को एसडीएम और निगम कमिश्नर कार्यालयों में करेंगे सुनवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में कलेक्टर द्वारा जनहित में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। अब साप्ताहिक जनदर्शन और टीएल (टाइम लिमिट) बैठक सोमवार के बजाय मंगलवार को आयोजित की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे मंथन सभाकक्ष में टीएल बैठक होगी और दोपहर 1 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और उन्हें जिला कार्यालय आने की आवश्यकता को कम करना है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस नए व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाए। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक सोमवार को नगर निगम के सभी जोन कमिश्नर और एसडीएम अपने-अपने कार्यालयों में जनदर्शन आयोजित करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर ही नागरिकों की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान हो सकेगा और उन्हें जिला मुख्यालय आने की परेशानी से राहत मिलेगी। इस आदेश के तहत लोगों को अब स्थानीय कार्यालयों में अपनी समस्याएं रखने का बेहतर अवसर मिलेगा, वहीं मंगलवार को जिला स्तर पर होने वाले जनदर्शन में बड़ी और महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया जा सकेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और जनसुनवाई में आई शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करें।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व...