बिलासपुर

लकी ड्रा जीतने का झांसा देकर ग्रामीण से 1 लाख 36 हजार की ठगी…फोन कर ठगों ने बनाया शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम ही नही ले रहे है। ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहाँ पल्सर बाइक के साथ पांच लाख रुपए लक्की ड्रॉ में जीतने का झांसा देकर अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी को एक लाख 36 हजार 850 रुपए ठगी कर ली है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। जिसमे प्रार्थी कोरमी निवासी संतोष बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिसंबर को उनके मोबाइल नंबर में 7247620054 से द्वारा फोन आया जिसमे संतोष को जियो लक्की ड्रा मे आपका प्रथम पुरूस्कार 5 लाख रूपये नगद और एक वाहन पल्सर गाड़ी की जानकारी दी गई। जिसमें पाने अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी को खाता क्रं 95421011008014 में 1250 रुपए जमा करने कहा गया। जिसपर भरोसा कर प्रार्थी ने उक्त एकाउंट में राशि ट्रान्सफर करवा दी। इसी तरह हर रोज आरोपी अलग अलग बहाने बनाकर प्रार्थी से 6 किश्तों में एक लाख 36 हजार 850 रुपए आरोपी के बताए गए खातों में पैसे ट्रान्सफर करा लिया। उक्त राशि गवाने के बाद प्रार्थी को ठगे जाने का ऐहसास हुआ। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर जांच में जुड़ गई है। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...