बिलासपुर

मुख्य अभियंता ने कोरबा संभाग के अधिकारियों की ली बैठक…विद्युत विकास कार्यो की कि समीक्षा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र अंतर्गत वृत्त कार्यालय कोरबा में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप ने कोरबा संभाग के सभी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यों की समीक्षा की। जहा श्री कश्यप ने बकाया वसूली, लाईन लाॅस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, स्पाॅट बिलिंग, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने,लाइन लाॅस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाते हुये बकायादारों के नियमानुसार कनेक्शन विच्छेद करने के निर्देश दिए। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता बी.बी.नेताम, अनुपम सरकार, अभिमन्यु कश्यप एवं क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...