बिलासपुर

फर्जी अंकसूची मामले में संकल्प तिवारी पर एफआईआर दर्ज….पीड़िता ने एसपी और मीडिया से लगाई थी गुहार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने संकल्प तिवारी नामक युवक के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी शालिनी कलशा ने शिकायत की है कि सरजू बगीचा, मसानगंज निवासी आरोपी संकल्प तिवारी ने उनकी बीएचएससी होम साइंस की अंकसूची को कूटरचित कर नाम, कॉलेज और अन्य जानकारी बदलकर फर्जी तरीके से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर और मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के नाम पर अंकसूचियां तैयार कीं और इन्हें आधार बनाकर मैनकाइंड फार्मा में एरिया मैनेजर के पद पर नौकरी प्राप्त की। शिकायत के अनुसार, अंकसूची में कॉलेज का नाम बदलकर CMD कॉलेज कर दिया गया, रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर भी शालिनी की मूल अंकसूची से ही लिए गए थे। जब उन्होंने इस संबंध में RTI के माध्यम से विश्वविद्यालय से जानकारी ली, तो स्पष्ट हुआ कि संकल्प तिवारी का कोई रिकॉर्ड विश्वविद्यालय में मौजूद नहीं है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सिविल लाइन थाना द्वारा विश्वविद्यालय से दस्तावेजों का सत्यापन कराए जाने के बाद पुष्टि हुई कि अंकसूची फर्जी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 336(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। शालिनी ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद आरोपी ने उन्हें धमकाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...