बिलासपुर

नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई…दो मामलों में 2 आरोपियों से प्रतिबंधित कप सिरप, टेबलेट जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर-सिरगिट्टी पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में दो बड़ी कार्यवाही की है। जहाँ बड़ी मात्रा में नशे के समान को जब्त कर सौदागरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। उक्त मामले का खुलासा करते हुए अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति नशीली और प्रतिबंधित दवाओं को बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिनकी सूचना पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तत्काल मौके पर टीम रवाना किया। जहा चुचुहियापारा के पास आरोपी सुखेन्द्र केवट को रंगे हाथ 36 नग कोडीन युक्त हिस्टाकोड कोडीन फास्फेट कफ सिरप के साथ पकड़ा गया।

जिसकी कीमत 5400 बताई जा रही है। इसी तरह दूसरे प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने बन्नाक चौक पर दबीश दी। जहा आरोपी अरमान खान के द्वारा अपनी कार फोर्ड फिगो में 400 नग कोडीन युक्त कोफ टी कफ सिरप और 500 नग नशीली टेबलेट जब्त की गई है। जिसकी कुल कीमत 63500 रुपये बताई जा रही है। उक्त दोनों ही मामलों में सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला