मस्तूरी

सुशासन तिहार :- समाधान शिविरों का सिलसिला हुआ संपन्न…मस्तूरी के भरारी शिविर में 2812 मामलों का निराकरण,

उदय सिंह

मस्तूरी – सुशासन तिहार अंतर्गत विकास खंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत भरारी में शनिवार क़ो आयोजित सुशासन शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत 2812 मामलों का निराकरण किया गया। शिविर में आसपास के 8 ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुए। क्लस्टऱ में कुल 2886 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 2812 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 74 आवेदन लंबित हैं, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों को समय सीमा दी गई । शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने भूजल स्तर के नीचे चले जाने पर चिंता व्यक्त की और इसे अपने स्तर पर बचाने के लिए संकल्प लिया।

समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। क्लस्टर भरारी समाधान शिविर में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य राज कुमारी कुर्रे,जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र नायक,भरारी सरपंच रेखा टंडन ,मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ,मंडल महामंत्री रोहित कश्यप,पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र कौशले आदि अतिथि के रूप में मंच में उपस्थित थी भरारी,जुनवानी ,जलसो ,सुलौनी, जैतपुर,जैतपूरी,केंवटाडीह टां,गोडा़डीह, कुल 8 पंचायत के ग्रामीण इस शिविर में शामिल हुए। शिविर में महिला समूह सहित अन्य हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

एसडीएम प्रवेश पैकरा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सीईओ जे आर भगत, एसडीओ अमित बंजारे, पचपेड़ी तहसीलदार प्रकाश साहू, नायब तहसीलदार पूनम कनौजे, सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूदगी में शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। एसडीएम श्री पैकरा ने मस्तूरी ब्लॉक में आयोजित समाधान शिविरों के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर संबंधित सभी लोगों के प्रति आभार जताया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल