बिलासपुर

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर साइबर अपराध का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर एक युवक की छवि धूमिल करने की कोशिश की थी। प्रार्थी तरूण उपाध्याय 26 वर्ष निवासी गोंडपारा ने 1 अप्रैल 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर उसमें उसके फोटो और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है। उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से उसके परिवार, मंगेतर और परिचितों की तस्वीरें अपलोड कर अभद्र टिप्पणियाँ की जा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 79(3)(5) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल नंबरों और आईपी डिटेल्स का पता लगाया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

1. अरुण कुमार कंवर 21 वर्ष, निवासी मानीभाठा, पोड़ी

2. संगीता वर्मा 24 वर्ष, निवासी अमलीपारा, मस्जिद चौक, पोड़ी

3. कौशिल्या कुमारी कंवर 25 वर्ष, निवासी डिपरापारा, पोड़ी

तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे, सउनि गजेन्द्र शर्मा तथा स्टाफ के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज