कोटा

लकड़ी तस्करी:- जंगल में अवैध वन कटाई, रोकने गए वनकर्मियों पर हमला…डिप्टी रेंजर घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें डिप्टी रेंजर घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वनकर्मियों को जंगल में सागौन लकड़ी की कटाई करने की जानकारी मिली थी, जिस पर टीम तस्करों को पकड़ने गई थी। तभी तस्करों ने वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया। हमलावरों से बचने वनकर्मियों को वहां से भागना पड़ा। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, घटना रविवार की रात की है। कोटा के वन विकास निगम के परियोजना मंडल के सेमरिया में लकड़ी तस्करों के सक्रिय होन की जानकारी मिली। रात 8 बजे टीम को सूचना मिली कि सेमरिया बीट के वन क्षेत्र में 8-10 लकड़ी तस्कर सागौन के पेड़ों को काटकर परिवहन कर रहे हैं। खबर मिलते ही वनकर्मी की सर्चिंग टीम जंगल के लिए रवाना हुई। रात करीब 12 बजे सर्चिंग के दौरान टीम जब सेमरिया पहुंची, तो उन्हें कुछ लोग नजर आए। वह ट्रैक्टर के माध्यम से पिकअप में सागौन लकड़ी लोड कर रहे थे। जिस पर वनकर्मियों ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई।

तस्करों ने कुल्हाड़ी और रॉड लेकर दौड़ाया

जिसके बाद वनकर्मियों ने उन्हें घेर लिया, जैसे ही वह नजदीक पहुंचे अचानक लकड़ी तस्करों ने कुल्हाड़ी, लोहे के राड व लाठी लेकर उन्हें दौड़ाया, जिससे वनकर्मी हड़बड़ा गए। किसी तरह वनकर्मी वहां से जान बचाकर भागने में सफल हुए। लेकिन, डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे जंगल में ही छूट गए।

डिप्टी रेंजर पर हमला कर भाग निकले तस्कर

इस दौरान तस्करों ने वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे को पकड़ लिया। उन्होंने डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गए। इधर, हमला करने के बाद तस्कर वहां से भाग निकले। कुछ देर बात वनकर्मी उन्हें ढूंढते हुए पहुंचे तो डिप्टी रेंजर जमीन पर घायल पड़े मिले। जिसके बाद उन्हें कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखकर बिलासपुर रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विकास निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया।

सागौन का लट्‌ठा, ट्रैक्टर-पिकअप जब्त

अफसरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके पुलिस की टीम मौके भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वनकर्मियों के साथ लोगों की भीड़ भी जुट गई। जांच के दौरान मौके पर सागौन के 17 लट्‌ठा, ट्रैक्टर व पिकअप जब्त किया गया है।

गाड़ी के जरिए आरोपियों की पहचान

टीआई तोप सिंह नवरंग ने बताया कि वन विकास निगम के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अ जब्त गाड़ी के आधार पर उसके मालिक और तस्करों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...