सक्ती

रिश्तेदारों को समझाना पड़ा भारी, युवक ने रास्ता रोककर रिवाल्वर से की फायरिंग…साथी संग गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ती – पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सक्ती जिले से सामने आया है। पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पर समझाइश देने पहुंचे रिश्तेदारों को आरोपी ने बीच रास्ते रोककर रिवाल्वर से गोली चला दी। गनीमत रही कि सभी लोग झुककर और पीछे हटकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के अनुसार ग्राम बालपुर निवासी अजय सिंह गोड़ अपने चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलावे पर ग्राम कर्रापाली पहुंचे थे। यहां उनकी रिश्तेदार तीजबाई को उसके पति दिलेश्वर सिदार द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग उसे समझाने पहुंचे थे। इस दौरान दिलेश्वर सिदार नाराज होकर वहां से चला गया।

शाम करीब साढ़े पांच बजे जब अजय सिंह गोड़, बुंदीबाई, महंगु गोड़ और रमेश गोड़ वापस लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर तालाब के पास दिलेश्वर सिदार अपने साथी सोमदेव सिदार के साथ मिला। दोनों ने पहले अश्लील गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दिलेश्वर ने अपने पास रखे रिवाल्वर से सीधे लोगों पर गोली चला दी। गोली सड़क पर जा लगी, जिससे सभी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दिलेश्वर के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर और सोमदेव के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। घटनास्थल से फायरिंग में प्रयुक्त रिवाल्वर राउंड का खाली खोखा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...