बिलासपुर

2 साल पहले हुई हत्या का बदला लेने नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला…तालापारा क्षेत्र में फिर हुई हिंसक वारदात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर की शांत फिज़ा में फिर अशांति फैलने लगी है, अचानक फिर चाकूबाजी की घटनाएं आम होने लगी है, जिसे देखकर ऐसा लगने लगा है कि कोई पर्दे के पीछे से फिर आपराधिक घटनाओं को हवा दे रहा है। एक बार फिर तालापारा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें तैबा चौक के पास खड़े मोहम्मद अरहान पर बाइक में पहुँचे कुछ लड़कों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की है, जिसमें घायल नाबालिग को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर ईलाज कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तैबा चौक में मोहम्मद अरहान अपने दोस्त के साथ खड़ा था तभी 2 बाइक में युवक पहुँचे और अरहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे नाबालिग अरहान मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गया, जिसे आस पास के लोगों ने हॉस्पिटल पहुँचाया और पुलिस को सूचना दी। रविवार रात हुई चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वालो में उदय चक्रवर्ती, कादिर, पवन और उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है, जिससे पुलिस 2 साल पहले हुए नवीन महादेवा की हत्या का बदला लेने की नीयत से इस घटना को अंजाम देना मान रही है, क्योकि 2 साल पहले नवीन महादेवा और उदय चक्रवर्ती पर चाकू से हमला हुआ था, जिसमें नवीन महादेवा की मौत हो गई थी, इस मामले में मोहम्मद अरहान भी आरोपी था, लिहाज़ा उदय चक्रवर्ती और उसके साथियों ने बदला लेने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है और आरोपियों के ठिकानों में छापेमारी कर रही है। जिसमे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,