बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- संक्रमण की स्थिति देश में हुई चिंता जनक, प्रदेश में भी तीन पॉजिटिव मामले….फ़िलहाल बिलासपुर निगेटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – देश के अन्य राज्यो में विनाश का तांडव शुरू हो चुका है। इसकी आग अब राजधानी में सुलगती नजर आ रही है। जी हाँ हम बात कर रहे है। नोवोल कोरोना वायरस की, जो अब भारत की आम जनता को निगलने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योकि अब देश मे कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। उसके बाद 1 और 2 फरवरी को भी केरल में 1-1 मरीज मिले। ये तीनों मरीज कुछ ही समय में ठीक हो गए। इसके बाद पूरे महीनेभर देशभर में एक भी कोरोनावायरस का नया मामला नहीं आया। लेकिन, 2 मार्च के बाद से मामलों की संख्या दिनों दिन बढ़ती गई। 2 मार्च को कोरोनावायरस के 5 मामले (इसमें 3 केरल के केस, जो अब ठीक हो चुके हैं) थे।

इसके बाद 21 मार्च तक 320 नए मामले सामने आए। वर्तमान स्थिति की बात करे तो खबर लिखे जाने तक देश मे 600 से अधिक पॉजिटिव मामले और 12 पॉजिटिव की मृत्यु के केस हो गए है। वही संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या भी एक दर्जन हो गई है। इन सब मे हैरानी की बात यह है। कि देश मे 11 मार्च से 21 मार्च के बीच देश में कोरोना के मामलों में 454% की बढ़ोतरी हुई है। जो अब भी तेजी से फैल रही है यह प्राण घातक बीमारी महानगरों तक सीमित नही रह गई है। यह प्रदेश में भी दहशत के साथ पनप रही है। बुधवार को छत्तीसगढ़ में दो नए पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमे एक रायपुर और एक राजनांदगांव से मिले है। प्रदेश के अब तक के आकड़ो की बात करे तो कुल 232 संदिग्धों के सैम्पल लिए गए है। जिसमे 229 के रिपोर्ट निगेटिव मिले है। तो वही अब कुल 3 कोरोना संक्रमित लोगो को स्वास्थ्य विभाग ने अपने निगरानी में रख इलाज शुरू कर दिया है।

सिम्स में उमड़ रही मरीजो की भीड़.

कोरोना संक्रमण से ग्रसित नही होने के भय से सिम्स हॉस्पिटल में रोजाना सैकड़ो मरीज जांच के लिए पहुँच रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को सिम्स के ओपीडी में करीब 256 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से कुछ लोग पहले भी उपचार कराने के लिए आए थे। तबीयत में सुधार नहीं होने पर वे फिर से जांच कराने पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने जांच में सामान्य वायरल से ग्रसित होने की बात कही है। इसके अलावा अन्य राज्यों और साथ ही विदेश से लौटने वालो की भी जांच की जा रही है

बिलासपुर की स्थिति अब तक खतरे से बाहर..

नोवोल कोरोना वायरस को लेकर विभागीय अलर्ट का सकारत्मक असर न्यायधानी में देखने को मिला है। जहाँ अब तक कोई भी कोरोना वायरस के पॉजिटीव मरीज नही मिले है। वर्त्तमान हालात की कहे तो रोजाना सैकड़ो लोगो को स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेस कर रही है।

यह है फैक्ट फाइल

– बाहर से आये हुए यात्रियों की संख्या-347

– गृह मंत्रालय से प्राप्त यात्रियों की संख्या-74

– टोल फ्री नंबर 104 से प्राप्त संख्या-265

– सेल्फ रिपोर्टिंग-8

– नवीन प्राप्त हुए यात्रियों की संख्या-154

– अब तक स्वास्थ्य विभाग ट्रेस कर पाई- 286

– अब तक स्वास्थ्य विभाग के पहंुच संदेही- 61

– जिले से जांच के लिए भेजे गए सैम्पल-35

– निगेटिव पाए गए सैम्पल-21

– पॉजिटिव पाए गए सैम्पल-00 शून्य

– जांच के लिए लंबित सैम्पल-14

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...