बिलासपुर

व्यापार विहार में दिनदहाड़े लूट… 1.30 लाख रुपये और बैट्री लेकर फरार हुए बाइक सवार 2 अज्ञात आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। प्रार्थी निर्भय कुमार सारथी, जो कि पेशे से ड्राइवर हैं और करीब 20 वर्षों से व्यापार विहार से बिलासपुर-लोरमी के बीच माजदा वाहन से व्यापारियों का सामान लाते-ले जाते हैं, उन्होंने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 जून की है जब निर्भय कुमार लोरमी स्थित राजपूत किराना और उषा किराना से क्रमशः 82,330 और 48,000 नगद लेकर व्यापार विहार लौटे थे। साथ ही, रिंकू साहू की दुकान से एक पुरानी बैट्री भी अमरान कंपनी के शोरूम में बदलवाने के लिए लेकर आए थे।उन्होंने बताया कि वह पंकज जायसवाल की गाड़ी में लिफ्ट लेकर व्यापार विहार आए और गणेश आलू दुकान के सामने गाड़ी से उतरकर अपनी माजदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में एक लाल रंग का झोला था जिसमें 1,30,330 नगद और बैट्री रखी हुई थी।

तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक तेज रफ्तार में आए और बलपूर्वक झोला छीनकर फरार हो गए। निर्भय कुमार ने तुरंत शोर मचाते हुए पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों युवक भाग चुके थे। घटना के समय उनके साथ मौजूद शिवम राजपूत ने भी पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा। थाना तारबाहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...