छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस प्रत्याशी अटल ने शुरू किया धुआंधार प्रचार ,पत्नी नीतू श्रीवास्तव भी कर रही हैं जनसंपर्क

बुधवार को उन्होंने जनसंपर्क की शुरुआत करते हुए नेहरू नगर, कस्तूरबा नगर, पारिजात कॉलोनी तथा भारतीय नगर का दौरा किया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव के लिए अटल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही चुनाव में जीतने के लिए वो पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में भी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया ।उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों के दम पर सरकार बनाने का दावा किया। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने ग्राम मंगला से आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की, साथ ही उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा भी दिलाया। कांग्रेस के पक्ष में चल रही हवा का ही असर है कि लगातार कार्यकर्ता पार्टी जॉइन कर रहे हैं । कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने जब लोरमी विधानसभा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया तो उस मौके पर भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होने का दावा करते हुए कांग्रेस प्रवेश किया। अटल श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश करवाया। एक तरफ जहां अटल श्रीवास्तव लगातार लोकसभा क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं , वहीं उनकी पत्नी नीतू श्रीवास्तव भी महिला कांग्रेस नेताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट अपील कर, आशीर्वाद मांग रही है। बुधवार को उन्होंने जनसंपर्क की शुरुआत करते हुए नेहरू नगर, कस्तूरबा नगर, पारिजात कॉलोनी तथा भारतीय नगर का दौरा किया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...