बिलासपुर

एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट…नई यूनियन का हुआ आगाज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े कंसल्टेंट्स और प्रॉपर्टी ब्रोकरों को एकजुट करने की दिशा में बिलासपुर में नई पहल की गई है। सोमवार को निजी होटल में बिलासपुर कंसल्टेंट यूनियन की प्रथम बैठक एवं लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहर के बड़ी संख्या में रियल एस्टेट कंसल्टेंट्स और प्रॉपर्टी ब्रोकर शामिल हुए। बैठक में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कंसल्टेंट्स के बीच कमीशन को लेकर होने वाले विवाद, क्लाइंट और प्रॉपर्टी डील में पारदर्शिता, साइड डील, आपसी मतभेद तथा कंसल्टेंट्स के व्यावसायिक हितों की सुरक्षा जैसे विषय प्रमुख रहे।

बैठक के दौरान यूनियन के गठन को औपचारिक रूप दिया गया। सदस्यों ने कहा कि किसी कंसल्टेंट के साथ अन्याय या विवाद की स्थिति में व्यक्तिगत टकराव के बजाय संगठन के माध्यम से संवाद और आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। यूनियन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित न रहकर बिलासपुर के सभी रियल एस्टेट कंसल्टेंट्स और प्रॉपर्टी ब्रोकरों के लिए सम्मानजनक, निष्पक्ष और व्यवस्थित कार्य वातावरण तैयार करना है। सदस्यों ने भविष्य में यूनियन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियां, नियम और आचार संहिता सामूहिक रूप से निर्धारित करने पर भी सहमति जताई। साथ ही अधिक से अधिक कंसल्टेंट्स को संगठन से जोड़कर मजबूत नेटवर्क तैयार करने की योजना पर चर्चा हुई।

आयोजकों ने इसे बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट क्षेत्र में आपसी सहयोग, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक का समापन “एकता, सहयोग, सम्मान और पारदर्शिता” के संकल्प के साथ हुआ। सदस्यों ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी कंसल्टेंट्स की यूनियन है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,