बिलासपुर

बिलासपुर दर्दनाक सड़क हादसा:- नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर…..1 युवक की मौत, 3 घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर-मस्तूरी मेनरोड पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। लालखदान और ढेंका के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े चार स्थानीय लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त कार चालक प्रणय जुनेजा, निवासी तेलीपारा, बिलासपुर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। उसकी स्विफ्ट कार CG 10 AL 3207 अनियंत्रित होकर सीधे लोगों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, मृतक सहित तीनो घायलों को डायल 112 की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई और उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुँची पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें तीन शराब की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रणय जुनेजा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध धारा 105 बीएनएस के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है और शराब के नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...