बिलासपुर

छात्र के साथ तारबाहर पेट्रोल पंप के पास झपटमारी की घटना….एक्टिवा सवार 2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है, जहां एक छात्र के साथ दिनदहाड़े झपटमारी की घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र ओम केशरवानी 6 जून को अपने घर से कोचिंग के लिए बाइक से निकला था। इसी दौरान उसने अम्बे पेट्रोल पंप, तारबाहर में अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए थोड़ी देर रुक गया। इसी बीच करीब 5:10 बजे एक्टिवा क्रमांक CG10 BV 5675 में सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और झपटमारी कर फरार हो गए। आरोपियों ने छात्र के गले में पहनी चांदी की चैन जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपए बताई जा रही है,

तथा नगद 400 रुपए छीन लिए और रेलवे स्टेशन की दिशा में भाग निकले। घटना से घबराया छात्र तुरंत तारबाहर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बिलासपुर जिले में झपटमारी और लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोग अब सड़कों पर चलते समय भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...