बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर-मस्तूरी एनएच 30 पर चक्काजाम: शराबी कार चालक की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मस्तूरी मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे 30 पर रविवार सुबह तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब शनिवार को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। हादसा लालखदान संतनगर के पास हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार कार को शराब के नशे में चला रहे चालक ने चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में स्थानीय युवक सनत कुमार टंडन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास वर्मा और सुरेश बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतक के परिजन और मोहल्लेवासी रविवार को सुबह शव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और नेशनल हाईवे पर उसे रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मौके पर तोरवा थाना पुलिस टीम पहुंची है और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग भी की जा रही है। प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...