बिलासपुर

बिलासपुर में एक और हत्या…जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में पारिवारिक ज़मीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब एक बुजुर्ग की लाठी-टंगिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की बहू नंदनी ध्रुव द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हिर्री पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नंदनी ध्रुव ने बताया कि उसका ससुर फेकूराम ध्रुव, अपने भाइयों लेखूराम और नारद ध्रुव के साथ पैतृक ज़मीन पर वर्षों से खेती करता था। हालांकि ज़मीन के पट्टे में सिर्फ फेकूराम और लेखूराम का नाम दर्ज था, फिर भी फेकूराम अपने छोटे भाई नारद को भी हिस्सेदारी देना चाहता था। इस पर मझले भाई लेखूराम हमेशा विरोध करता और जमीन देने पर परिवार की हत्या की धमकी भी देता था।

8 जून रविवार को रात 8:30 बजे जब फेकूराम घर के बाहर बैठा था, तभी लेखूराम, उसकी पत्नी महेशिया, बेटे मिलाप, ईश्वर और शुभम एकराय होकर वहां पहुंचे। मिलाप और ईश्वर ने लाठी से हमला किया और फिर शुभम ने टंगिया से फेकूराम के गुप्तांग के पास वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और नाली में गिर पड़ा। परिजन तुरंत घायल फेकूराम को 108 एंबुलेंस से बिल्हा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नंदनी ध्रुव ने बताया कि पूरा हमला साजिशन और हत्या की नियत से किया गया। हिर्री पुलिस ने लेखूराम ध्रुव, महेशिया ध्रुव, मिलाप ध्रुव, ईश्वर ध्रुव और शुभम ध्रुव के खिलाफ धारा 103(1)-BNS, 191(2)-BNS व 191(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...