बिलासपुर

मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़….पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त, 8 जुआरी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गतौरा स्थित सरस्वती फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 35,400 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में उपयोग की जा रही सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग और अपराध नियंत्रण अभियान पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गतौरा में सरस्वती फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि आठ जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रिका पटेल, संतोष वर्मा, रवि पटेल, विजय कुमार सोनवानी, संतोष श्रीवास, मनीष सूर्यवंशी सहित 2 अन्य शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के फड़ और उनके कब्जे से कुल 35,400 रुपये नकद बरामद किए। कार्रवाई के दौरान ताश की 52 पत्तियां, प्लास्टिक बोरी की फट्टी तथा अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। मस्तूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...