बिल्हा

पुलिस आरक्षक का वीडियो हुआ वायरल… चालान पेश करने ले रहा था रिश्वत, मामला सामने आते ही एसएसपी ने किया लाइन अटैच

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कुछ दिनों के भीतर कई भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मियों का वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें कोई पैसे तो कोई शराब की मांग कर रहे है…जैसे ही ये वीडियो वायरल होते है, प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई भी होती है, बावजूद इसके रिश्वतखोर सबक नही ले रहे और खुलेआम रिश्वत ले रहे है, ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक आरक्षक पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच भी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में एक आरक्षक का चालान पेश करने के लिए रकम मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में आरक्षक पीड़ितों को कह रहा है कि चाय,नाश्ता और फोटोकापी के लिए दस से बारह हजार लग जाता है। उसके बाद आरक्षक रकम लेते हुए भी दिख रहा है। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी भी खड़े है। बताया जा रहा है कि वीडियो बिल्हा कोर्ट परिसर का है। वीडियो में रकम की मांग करने वाले आरक्षक की पहचान बिल्हा थाने के आरक्षक क्रमांक 348 नरेश बिरतिया के रूप में हुई है।

पीड़ित के अनुसार पुलिस ने उसे आबकारी के मामले में पकड़ा था जिसका चालान पेश करने के लिए आरक्षक ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। उसके बाद 12 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था । उसके बाद रकम लेने का भी वीडियो वायरल हुआ है।

एसएसपी पारुल माथुर ने आरक्षक नरेश बिरतिया(348) को लाइन अटैच करते हुए कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा को जांच कर  7 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त...