जांजगीर चाँपा

राहगीरों से लूटपाट और डीजल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्जे में,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – रात में राह चलते लोगो के साथ लूटपाट और खड़े ट्रेलर से डीजल की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नैला निवासी विरेन्द्र कश्यप ने बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 07.06.2025 को अपने मोटर सायकल स्पेलेण्डर क्रमांक CG 11 AD 6026 में सवार होकर ग्राम जर्वे से नैला रहा था कि रास्ते में ग्राम जर्वे पाली डेम के पास मेन रोड में औराईकला निवासी चिनु पटेल, रवि बरेठ और राजेश पटेल रोड में खड़े थे। जिन्होंने प्रार्थी का रास्ता रोककर गाली गलौज देते हुए मारपीट को को अंजाम दिया वही प्रार्थी के जेब में रखे 10000 रू गला में पहना हुआ चांदी का चैन सहित रियलमी का मोबाईल सहित कुल 35000 कि लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इसी तरह दिनांक 08.06.2025 को ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीएन 6615 का ड्राइवर गाड़ी लेकर कन्हाईबंद जा रहा था कि ग्राम जर्वे पाली डेम के पास पहुंचा था कि नींद लगने के कारण वह अपने वाहन को रोड किनारे खडी गाडी में आराम कर रहा था। तभी आरोपियों द्वारा दो मोटर सायकल में आकर डीजल टंकी को तोडकर तीन अलग अलग जरीकेन में 50-50 लीटर डीजल चोरी कर भाग गए। दोनो ही मामले में बलौदा पुलिस ने जांच शुरू कि जहा प्रार्थी के बयान के आधार पर पुलिस ने राजेश कश्यप, रवि बरेठ के घर दबिश देकर घेराबंदी कर हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का डीजल बरामद किया है। वही दोनो ही घटना में शामिल औराईकला निवासी सुरेन्द्र पटेल उर्फ चिनु , रविशंकर बरेठ , राजेश पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रआर गजाधर पाटनवार, प्रआर मुकेश यादव, आर हेमंत साहु, श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, रूपेश डहरिया, लखेश विश्वकर्मा, युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...